{"_id":"625afbb8227dcc0a8147f944","slug":"not-only-from-the-station-now-the-railway-tickets-will-also-be-available-from-the-open-centers-in-the-market-mau-news-vns648668183","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन से ही नहीं अब बाजार में खुले केंद्रों से भी मिलेंगे रेवले टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन से ही नहीं अब बाजार में खुले केंद्रों से भी मिलेंगे रेवले टिकट
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट खिड़की से टिकट लेते यात्री।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है, उन्हें अब स्टेशन पर टिकट खिड़की पर लाइन लगाए बिना नगर के बाजार में खुले टिकट सुविधा केंद्र से भी अपने गतंव्य स्थान का टिकट प्राप्त कर सकेंगे। दरअसल रेलवे द्वारा जिले में मऊ तथा मुहम्मदाबाद गोहना में तीन जगहों पर यात्री टिकट सुविधा केंद्र खोलने की तैयारी में जुटा है। बीते वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते यह योजना को क्रियान्वित नहीं की जा सकी थी, लेकिन अब रेलवे इसे जमीनी हकीकत देने की कवायद में जुुट गया है। इससे रेल यात्रियों को आरक्षित व अनारक्षित टिकट लेने में काफी सहूलियत मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा मऊ जंक्शन के बाहर दो तथा मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के बाहर एक पीपीपी माडल की तर्ज पर यात्री टिकट सुविधा केंद्र वाईटीएसके (यात्री टिकट सुविधा केंद्र) खोले जाने की कवायद एक बार तेज कर दी गई है। इसके तहत इन केंद्रों पर जेटीबीएस में अनारक्षित टिकट तथा वाईटीएसके में यात्रियों को आरक्षित टिकट दिया जाएगा। रेलवे द्वारा खुलने वाले यह तीनों वाईटीएस को पीपीपी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत खोला जाना है। आरक्षित टिकट लेने का समय सुबह नौ बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित होगा। वहीं रविवार को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक की टिकट बनवाया जा सकेगा। हालांकि इन केंद्रों पर ग्रुप बुकिंग तथा रियायती टिकट नहीं बनाया जाएगा, वहीं अनारक्षित श्रेणी के टिकट वापसी की सुविधा नहीं होगी।
अनुभवी लोगों को मिलेगी प्राथमिकता
मऊ। वाईटीएसके खोलने के लिए अनुभवी लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके आवेदन में हाल्ट एजेंट, रेल ट्रैवेल, सर्विस एजेंट, रेल ट्रैवेल एजेंट, जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवक, स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंस और आईआरसीटीसी की तरफ से अधिकृत किए गए टिकट एजेंट शामिल होंगे। वर्तमान में कार्य कर रहे तथा दो वर्ष का अनुभव रखने वाले एजेंट ही इस योजना के तहत पात्र होंगे।
विज्ञापन
चार हजार से ज्यादा रोज खरीदते हैं टिकट
मऊ। डीसीआई अखिलेेश सिंह बताते है कि मऊ जंक्शन पर तीन टिकट खिड़की है, इसके अलावा एक टिकट मशीन है। यहां से प्रतिदिन तीन से साढ़े तीन हजार यात्रियों द्वारा साधारण टिकट खरीदा जाता है। वहीं मुहम्मदाबाद गोहना में एक टिकट खिड़की है, इससे प्रतिदिन 100 से ज्यादा यात्री टिकट खरीदते है।
मऊ जंक्शन के बाहर दो तथा मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन परिसर के बाहर यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाईटीएसके) निजी भागीदारी के आधार पर खोले जाने के लिए आवेदन बीते वर्ष आमंत्रित किए गए थे, लेकिन कोई नहीं आया, इस बार दोबारा टेंडर की कवायद की जा रही है। - अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी