{"_id":"5ec950428ebc3e909d5b8004","slug":"not-a-single-tehsil-of-the-district-remained-untouched-by-corona-mau-news-vns5264045120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से अछूता नहीं रही जिले का एक भी तहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से अछूता नहीं रही जिले का एक भी तहसील
विज्ञापन
मऊ। जिले का चारों तहसील कोरोना वायरस के बढ़ते सक्रमण से बच नहीं पाया है। हालात यह है कि वर्तमान में सदर तहसील, मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी तथा मधुबन तहसील के पांच गांवों में कोरोना की दस्तक हो चुकी है। सबसे ज्यादा कोरोना से मधुबन तहसील प्रभावित है, जहां दो गांवों को हॉटस्पाट घोषित किया गया हैं।
घोसी तहसील के खोन्हाचवर निवासी 35 युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव मिला। इसके बाद सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह, एसडीएम निरंकार सिंह आदि अधिकारी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने युवक के घर के आस पास के 400 मीटर दायरे में आने वाले घरों को जाने वाले पांच रास्तों को सील कर हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया है। युवक के ट्रैवल हिस्ट्री में पता चला कि युवक मुंबई में मसाला बेचने का काम करता था। जहां लॉक डाउन घोषित होने के बाद वह बीते 9 मई को ट्रक, पिकप आदि से लिफ्ट लेकर गांव पहुंचा था। इसके बाद युवक घर में होम क्वारंटीन हो गया था।
युवक के साथ उसके घर में केवल उसकी मॉ रहती है, जबकि उसकी पत्नी आजमगढ़ स्थित अपने मायके में रह रही हैं। युवक के कोरोना पॉजीटिव मिलने के उसके घर के आस पास रहने वाले चार लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इसीक्रम में मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर देवारा गांव में एक परिवार के छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
इससे पूर्व इसी तहसील क्षेत्र के मर्यादपुर गांव की एक 15 वर्षीय किशोरी कोरोना पॉजिटिव मिली। जिले एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मर्यादपुर के बाद धरमपुर गांव को सील करते हुए हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया। इससे पूर्व मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में चितबिसाव से दो मरीज मिलने पर इसे हॉट स्पॉट घोषित किया गया था। तो सदर तहसील क्षेत्र का कोपागंज पहले ही दूषित हो चुका है, रही सही कसर अहिलाद गांव में दो पॉजिटिव केस मिलने पर पूरा हो गया। इस तरह से जिले की चारों तहसील कोरोना संक्रमण से संक्रमित हो चुकी है।