फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Normal tickets are available only in four express trains passing through Mau

मऊ से गुजरने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों में ही मिल रहा है सामान्य टिकट

Thu, 12 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Normal tickets are available only in four express trains passing through Mau
मऊ जंक्शन पर टिकट कटाते यात्री - फोटो : MAU
मऊ। संक्रमण काल के दो साल से अधिक समय होने के बाद भी मऊ जंक्शन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में सामान्य टिकट की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। वर्तमान में सात पैसेंजर ट्रेनों के साथ सामान्य टिकट पर यात्रा करने की सुविधा केवल चार एक्सप्रेस ट्रेनों में है। जबकि यहां से 23 जोड़ी की आवाजाही रहती है। संक्रमण के रोकथाम को लेकर शुरू हुई टिकट व्यवस्था पहले की तरह बहाल नहीं हो सकी है। वर्तमान समय में भी अभी जंक्शन से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों में सामान्य टिकट की सुविधा बहाल नहीं है। मऊ जंक्शन के डीसीआई अखिलेश सिंह ने बताया कि वर्तमान में बलिया-शाहगंज पैैसेंजर, भटनी पैसेंजर, ईएमयू सहित सात जोड़ी पैसेंजर के अलावा उत्सर्ग एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, गोरखपुर तथा छपरा इंटर सिटी एक्सप्रेस में सामान्य टिकट की सुविधा है। लेकिन ट्रेनों में सामान्य टिकट बहाल न होने से यात्रियों की जेंबें ढीली हो रही है। बेल्थरारोड जा रहे यात्री राजेश ने बताया कि संक्रमण काल कम होने के बाद अब तक सामान्य टिकट की सुविधा हर ट्रेन में शुरू नहीं हुआ है। भटनी जा रहे रविंद्र ने बताया कि रेलवे द्वारा यह व्यवस्था संक्रमण के रोकथाम को लेकर शुरू की गई थी, जब अब स्थिति नियंत्रित है तो रेलवे को यह सुविधा पुन: शुरू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed