फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Noose will be tightened on quacks, every CHC in-charge will give details

Mau News: नीम हकीमों पर कसेगा शिकंजा, हर सीएचसी प्रभारी देंगे विवरण

Tue, 24 Jan 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Noose will be tightened on quacks, every CHC in-charge will give details
मऊ। नीम हकीमों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गैर पंजीकृत चिकित्सकों पर कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी दस सीएचसी तथा 44 पीएचसी प्रभारी से उनके क्षेत्र का विवरण लिया जा रहा है। इसके लिए विभाग ने बकायदा एक नोडल अधिकारी बनाया है, जो प्रभारियों से मिले विवरण की जांच करेगा। जांच में दस्तावेज सही नहीं पाए जाने पर सभी ऐसे सभी नीम हकीमों को नोटिस भेजा जाएगा। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में चारों तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों तथा दूरदराज क्षेत्रों में गैर पंजीकृत चिकित्सकों द्वारा इलाज के नाम पर मरीजों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. नरेश अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में कई लोगों ने उनके पास यह शिकायत पहुंचाई है। जिसके बाद इसको लेकर उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही इसको लेकर जांच के लिए एक नोडल नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जिले के दस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी तथा 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित ऐसे गैर पंजीकृत चिकित्सकों का विवरण बनाकर उसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर भेजें। जिसके बाद यहां नोडल अधिकारी द्वारा उसका सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद पहले नोटिस भेजा जाएगा। सुधार न होने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed