फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nomination of the block presidents of SP

सपा के ब्लाक अध्यक्षों का मनोनयन

Wed, 30 Dec 2020 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Nomination of the block presidents of SP
मऊ। सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने बुधवार को जिले के सभी नौ ब्लाकों के अध्यक्षों को मनोनयन पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष ने सभी ब्लाक अध्यक्षों को उनकी जिम्मेदारियां समझाईं।
विज्ञापन

खुरहट स्थित कैंप कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्षों को मनोनयन पत्र सौंपने के बाद उनका स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने इन ब्लाक अध्यक्षों से यथाशीघ्र ब्लाक कमेटियों का गठन करने को कहा। जिलाध्यक्ष ने आह्वान किया कि मिशन 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए अभी से जुट जाएं। कहा, आज देश और प्रदेश में हर वर्ग के लोगों में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते गुस्सा है। किसान, मजदूर, बुनकर, छात्र, नौजवान, व्यापारी, महिला, कर्मचारी, शिक्षक सभी सरकार के तानाशाही रवैये को लेकर चिंतित हैं। प्रदेश सरकार पूर्व के सपा सरकार में हुए कार्यों का फीता काटने में ही मस्त है। इस अवसर पर जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी, लालधर यादव, विनोद यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed