फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nomination of 11 on the second day on various posts

विभिन्न पदों पर दूसरे दिन 11 का नामांकन

Fri, 14 Feb 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Nomination of 11 on the second day on various posts
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कार्यकारिणी के 12 पदो पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। दाखिल पर्चो की जांच शनिवार को होगी। नामांकन को लेकर कचहरी परिसर में दिनभर गहमी गहमा बनी रही। वही प्रशासन की ओर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में नामांकन स्थल तथा परिसर में सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया था। सेंट्रल बार एसोसिएशन के एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र बहादुर पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए पुनीत कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री के लिए अजय कुमार सिंह, अरविंद तिवारी और शशि प्रकाश सिंह ने नामांकन किया। जबकि कोषाध्यक्ष के लिए ओमप्रकाश गुप्त तथा वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए जयदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार रावत, विनय कुमार शुक्ल तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए साबिर अली ने पर्चा दाखिल किया। वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के छह पदों के लिए सुखराम चौहान, तनवीर अहमद, संत विजय सिंह तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए विनय कुमार राजभर, मिथिलेश निषाद, विजय प्रताप सिंह, अजय कुमार यादव और विजयकांत मिश्रा ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान कचहरी परिसर में दिनभर गहमागहमी बनी रही। नामांकन दाखिल करने वाले सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ कचहरी परिसर में जुलूस निकालकर नामांकन किया तथा मिठाइयां बांटी। इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य रविंद्रलाल श्रीवास्तव, रविशंकर सिंह, शरद श्रीवास्तव ,जकी अहमद, राकेश वर्मा, एकबाल अहमद, शिवाजी , नंदलाल ,रूपेश पांडेय आदि ने चुनाव में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed