फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nomination by 10 candidates for five post

पांच पदों के लिए 10 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Wed, 06 Dec 2017 11:24 PM IST
mau news
mau news Updated Wed, 06 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
रतनपुरा। क्षेत्र के भुड़सुड़ी स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज के छात्र संघ चुनाव के तय शेड्यूल के तहत बुधवार को छात्रों ने पांच पदों के लिए 10 प्रत्याशियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच नांमाकन किया। प्रत्याशी तथा समर्थकों ने लिंगदोह समिति के नियमों, कानून को ताक पर महाविद्यालय के आसपास पंफलेट चस्पा किया। साथ ही जुलूस निकालकर अपने शक्ति का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री, कला संकाय सहित पांच पदों के लिए 13 दिसंबर को मतदान होगा। बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के तहत पांच पदों के लिए 10 प्रत्याशियों ने नांमाकन किया। अध्यक्ष पद के लिए रजनीश भारद्वाज, सुग्रीव चौहान ने नामांकन किया। इसी क्रम में महामंत्री पद के लिए उदय प्रताप, राहुल कुमार ने पर्चा दाखिल किया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए अरविंद यादव तथा अजीत कुमार ने नामांकन किया। संयुक्त मंत्री पद के लिए हरीलाल, हरेराम तथा कला संकाय के लिए कमलेश कुमार, शिवांनद चौहान ने अपना अपना पर्चा भरा। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों तथा समर्थकों ने जुलूस निकाला। सैकड़ों की संख्या मे मोटरसाइकल के साथ रतनपुरा बाजार का भ्रमण किया। इससे जाम की स्थिति बनी रही। नामांकन के दौरान लिंगदोह समिति की जमकर धज्जी उड़ाई। कालेज प्रशासन मूक दर्शक बना रहा। इस मौके पर सीओ मधुबन, एसओ हलधरपुर सहित भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी।चुनाव अधिकारी डॉ. रविंद्र नाथ मिश्रा ने बताया की आगामी 13 दिसबंर को मतदान होगा। इसी दिन मतगणना परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed