फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nodal officers will monitor 19 programs of the education department

Mau News: शिक्षा विभाग के 19 कार्यक्रमों पर नजर रखेंगे नोडल अधिकारी

Tue, 03 Jun 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Nodal officers will monitor 19 programs of the education department
मऊ। जिले में बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा में 19 प्रकार के कार्यक्रमों का संचालन जुलाई महीने में होगा। कार्यक्रम पर प्रवक्ता और शिक्षक नजर रखेंगे। नोडल अधिकारी के रुप में तैनात प्रवक्ता और शिक्षक कार्ययोजना बनाएंगे। साथ ही मॉनिटरिंग करेंगे। डायट से नोडल अधिकारियों के तैनाती करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

जिले में 1208 परिषदीय और 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। इस समय विद्यालयों मेें ग्रीष्म अवकाश चल रहा है। विभाग की तरफ से बेसिक और माध्यमिक शिक्षा में जुलाई माह से 19 प्रकार के कार्यक्रमों का संचालन किए जाने की कवायद तेज हो गई है। शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रमों पर नजर डाला जाए तो शिक्षक संकुल की बैठक,एआपी, एसआरजी की मासिक बैठक, नवाचार महोत्सव, नालेज शेयरिंग कार्यक्रम, गणित प्रदर्शनी और ओलंपियाड, कृषि प्रदर्शनी और पर्यावरण संरक्षण सहित 19 प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे। अधिकारियों के अनुसार प्रोग्राम एंड एक्टीविटीज मद के तहत जनपद स्तर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए नोडल नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है। यह नोडल अधिकारी परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में होने वाले कार्यक्रमों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो सभी कार्यक्रमों पर नजर रखने के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। नामित नोडल अधिकारी जुलाई माह से शुरू होने वाले कार्यक्रमों की कार्ययोजना बनाएंगे। साथ ही निगरानी भी करेंगे। इस बाबत डायट वरिष्ठ प्रवक्ता जावेद आलम का कहना है कि बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा में 19 प्रकार के कार्यक्रमों का संचालन जुलाई महीने में होगा। नोडल अधिकारियों के नामित करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed