मुहम्मदाबाद गोहना। समाज कल्याण विभाग के निदेशक और जनपद के नोडल अधिकारी अजय कुमार प्रथम ने शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट, पीकू वार्ड, कमरों की साफ सफाई, वैक्सीनेशन और अन्य स्वास्थ्य का निरीक्षण किया साथ ही सुविधाओं की जानकारी लिया। उन्होंने परिसर और वार्ड के कुछ कमरों में गंदगी देखकर इसे साफ करने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने कोरोना के नियमित टीकाकरण का निर्देश दिया। ऑक्सीजन प्लांट के रखरखाव को लेकर सचेत किया साथ ही आकस्मिक सेवा के लिए सभी कर्मचारियों को तैयार रहने का निर्देश दिया। श्री कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी सचेत रहने की आवश्यकता है साथ ही किसी भी प्रकार की आपात सेवा के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। उन्हीने ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का उचित ढंग से निर्वहन करने उन्होंने पीकू वार्ड में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने टीकाकरण में लगे सभी स्वास्थ्य कर्मी, आशा, आंगनबाड़ी, और नोडल अधिकारियों को गांव में टीकाकरण की जानकारी अपडेट करते रहने का निर्देश दिया। इस दौरान अधीक्षक डॉक्टर दिनेश चंद्रा, डॉक्टर संतोष यादव, स्वास्थ्य अधिकारी राम कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।