फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No work was done in Chirayakot Consolidation Office in protest against the murder

हत्या के विरोध में चिरैयाकोट चकबंदी कार्यालय में नहीं हुआ कार्य

Mon, 29 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
No work was done in Chirayakot Consolidation Office in protest against the murder
मऊ। चिरैयाकोट स्थित चकबंदी कार्यालय में तैनात लेखपाल और उनकी पत्नी की हत्या से आक्रोशित चकबंदी कार्यालय के लेखपाल और कर्मचारी सोमवार को कार्य से विरत रहे। कार्यालय में सोमवार को कोई कार्य नहीं हुआ। पूरे दिन कार्यालय पर ताला लटका रहा। घटना से आक्रोशित लेखपालों की मांग है कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर हत्यारों की गिरफ्तारी की जाए। लेेखपालों ने घटना को लेकर गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के तीथऊपुर गांव निवासी राम नगीना (55) पुत्र स्व. लालता मऊ जनपद के चिरैयाकोट स्थित चकबंदी विभाग में बतौर लेखपाल तैनात थे। रविवार की रात वह और उनकी पत्नी मनसा देवी घर पर सो रहे थे। देर रात को घर में घुसे बदमाशों ने दोनों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली। मृतक लेखपाल 10 वर्षों से चिरैयाकोट चकबंदी कार्यालय पर कार्यरत रहे। कार्यालय में तैनात लेखपाल रामप्यारे यादव, यशवंत सिंह, बलराम यादव, नीरज यादव, रवींद्र चौहान, प्रभूनाथ सिंह, कानूनगो इंद्रजीत यादव, विजय बहादुर सिंह, दया राम आदि ने घटना को लेकर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed