{"_id":"672a77ebaa919e911f0daad4","slug":"no-water-in-taps-due-to-leakage-thousands-of-liters-of-water-being-wasted-every-day-mau-news-c-295-1-svns1028-119963-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: लीकेज से टोंटियों में पानी नहीं, रोज बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: लीकेज से टोंटियों में पानी नहीं, रोज बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज ब्लाॅक के कसारा चौक से जल निगम की तरफ से पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई पाइपलाइन मुख्य मार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो जाने से रोज हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो जा रहा है। वहीं लोगों के घरों में लगी टोंटियां सूखी रह गई हैं। सड़क पर जलभराव से लाखों की लागत से बनी सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। लोगों ने जल निगम के आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
कोपागंज के कसारा चौक स्थित ओवरहेड टैंक से क्षेत्र के कसारा, इंदारा, लैरो, रइसा, मुहम्मदापुर, करीमाबाद सहित विभिन्न गांवों के लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाती है। मरम्मत के अभाव में यह पाइपलाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। कसारा चौक से पाइप लाइन जगह-जगह टूटने होने से हर दिन हजारों लीटर पानी सड़क पर बह कर बर्बाद हो जाता है। यही स्थिति इंदारा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास इंदारा-मझवारा शहीद मार्ग पर बनी हुई है। जलभराव से सड़क पर फिसलन और कीचड़ से सड़क टूट रही है। इस संबंध में रामअवध गुप्ता, रजनीश, संदीप प्रसाद, सुनील गुप्ता, टुनटुन खरवार, रामप्रसाद सिंह, अनिल गुप्ता, विनोद शर्मा, उमेश शर्मा, कन्हैया गुप्ता का कहना है कि जल निगम के अधिकारियों के उदासीन कार्यप्रणाली के चलते ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन का उचित रखरखाव नहीं किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
कोट
कसारा में पाइपलाइन के लीकेज का मामला संज्ञान में आया है। शीघ्र ही पाइपलाइन की मरम्मत करा दी जाएगी।
रामेश्वर दयाल, अधिशासी अभियंता
जलनिगम