फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No temptation will not

कोई प्रलोभन नहीं देंगे

Thu, 26 Nov 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 26 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
No temptation will not
प्रधान/सदस्य  ग्राम पंचायत निर्वाचन में मतदाताओं को किसी भी प्रकार का प्रलोभन न देने  का प्रत्याशियों से शपथ पत्र भरवाया गया।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सरायलखंसी, हलधरपुर और कोपागंज थाना क्षेत्र में पड़ने गांवों के प्रधान पद के प्रत्याशियों से इस बात का आश्वासन लिया कि वे मतदाताओं को न तो किसी प्रकार की दावत देंगे और न ही किसी अन्य प्रकार से उन्हें अपने पक्ष में अवैध तरीके अपनाकर वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे।

 पहले चरण में परदहा, कोपागंज,  रतनपुरा विकास खण्ड में मतदान होने हैं। चुनाव को निष्पक्ष एवं कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए थाना सरायलखन्सी, हलधरपुर, कोपागंज  थाने में प्रधान के पद के सभी
विज्ञापन


 प्रत्याशियों को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव  द्वारा शपथ दिलायी गयी कि वह लोग निष्पक्ष एवं स्वतन्त्र मतदान में निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का पूरा पालन करते हुए निर्वाचन अधिकारियों को सहयोग  करेंगे । किसी को किसी प्रकार का प्रलोभन नही देंगे और न ही दावत या कोई सामग्री का वितरण नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई नाबालिग मतदाता बन गया  है तो उसे मतदान केन्द्र पर न भेजें अन्यथा अभिभावक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज  करायी जायेगी। पुलिस अधीक्षक शिव प्रसाद उपाध्याय ने सभी प्रत्याशियों से कहा कि किसी मतदाता अथवा प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को प्रलोभन न दें।

 न ही किसी प्रकार का गलत कार्य करें वर्ना उनके खिलाफ सख्त  कार्यवाही की जायेगी। प्रत्याशियों ने प्रशासन को पूरा भरोसा दिलाया कि वह अपने स्तर पर कुछ भी एसेे नहीं करेंगे जिससे चुनाव की शुचिता भंग हो।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक  सुनील सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, नगर क्षेत्राधिकारी सहित सभी तीनों विकास  खण्डों के आरओ उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed