फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No specialist doctor even after eight years of getting CHC status

Mau News: सीएचसी का दर्जा मिलने के आठ वर्ष बाद भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं

Wed, 27 May 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
No specialist doctor even after eight years of getting CHC status
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट।संवाद
दोहरीघाट कस्बे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का दर्जा मिलने के आठ वर्ष बाद भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इसके चलते गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों का इलाज सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। मरीजों को जिला मुख्यालय या निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
परेशान लोगों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ हासिल नहीं हो सका। स्थानीय कस्बे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया गया तो ब्लॉक क्षेत्र के 74 गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद जगी थी, लेकिन आठ वर्ष बीतने के बाद भी अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल सकीं।
विज्ञापन

इससे लोगों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। यहां नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां अधीक्षक सहित तीन स्थायी चिकित्सक तथा संविदा पर दो चिकित्सक तैनात हैं। इसके अलावा दो फार्मासिस्ट, दो वार्ड बॉय और दो स्वीपर तैनात हैं।
अस्पताल में इलाज कराने आईं राधिका देवी, संगीता यादव, सुशीला और सावित्री का कहना था कि आंख में परेशानी होने के बावजूद यहां नेत्र रोग विशेषज्ञ नहीं हैं, जिससे उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनका कहना था कि जिला मुख्यालय जाना कठिन है और निजी अस्पताल में इलाज कराना ही एकमात्र विकल्प बचा है।
इस बाबत प्रभारी अधीक्षक डॉ. मोहम्मद फैजान का कहना है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed