फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No open shops

नहीं खुली दुकानें

Mon, 27 Apr 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
No open shops
नगर के फातिमा तिराहा स्थित बंद बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान। - फोटो : MAU
मऊ। लॉक डाउन के बीच शासन की स्वीकृति पर जिला प्रशासन ने बिल्डिंग मैटेरियल की दुकनों को खोलने का आदेश तो जारी किया, लेकिन ऑन लाइन पास न मिलने से दुकानें बंद रहीं। दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने जीएसटी धारक कारोबारियों को माल लाने और दुकानदारी करने के लिए परमीशन लेने को कहा है। कानूनी अड़चनों के चलते सोमवार को चाहकर भी व्यापारी दुकानों को नहीं खोल पाए। पता चला कि अधिकांश दुकानदारों के पास माल ही नहीं है। जिसके पास माल है भी तो उसको कारोबार करने के लिए ऑन लाइन प्रशासन से परमीशन लेना होगा। परमीशन उसी को मिलेगा, जिसके पास जीएसटी नंबर होगा। ऐसे में आधे कारोबारी तो ऐसे ही छंट गए। शेष ने ऑन लाइन आवेदन तो किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कारोबारी आनंद सिंह ने बताया कि ऑन लाइन आवेदन किया गया। अब परमीशन कब मिलेगी, बता नहीं सकते। सरिया कारोबारी लल्लू जायसवाल, राजेश प्रजापति और दीपक शर्मा ने बताया कि परमीशन मिलने पर भी कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed