फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No manure on cooperatives

सहकारी समितियों पर खाद नहीं

Thu, 18 Jun 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
No manure on cooperatives
पिपरीडीह। परदहां ब्लाक क्षेत्र के रैकवारेडीह स्थित साधन सहकारी समिति पर खाद न होने से किसान परेशान हैं। उन्हें रोपाई करने की चिंत सताने लगी है। समितियों पर मांग के अनुरुप खाद की आपूर्ति न होने से निजी दुकानदार चांदी काट रहे। वह मनमाने दाम पर उर्वरक बेच रहे हैं। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रहे। समिति से पिपरीडीह, खरगजेपुर, भार, बबुआपुर,मंसड़ी, रैकवारेडीह, मजखनी, हासपुर सहित दर्जनों गांव संबद्ध हैं। खरीफ सीजन में किसानों को खाद बीज की जरुरत है, लेकिन समिति पर किसानों की मांग के अनुरुप डीएपी, बीज सहित अन्य उर्वरकों की आपूर्ति नहीं की जा सकी है। हालत यह है कि समिति पर 50 बोरी यूरिया ही उपलब्ध है। जबकि क्षेत्र में 150 टन यूरिया की मांग है। बारिश के बाद रोपाई शुरू हो गई है। समिति पर मांग के अनुरुप खाद बीज की आपूर्ति न होने से किसानों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सहकारी समिति पर पर्याप्त मात्रा में खाद बीज न होने से इधर उधर भटक रहे हैं। क्षेत्र के मजखनी गांव के किसान ओपी सिंह का कहना है कि समितियों पर सीजन में समय से खाद नहीं मिल पाता है। मनमाफिक बीज उपलब्ध ही नहीं रहता है। निजी दुकानों से अधिक कीमत पर खरीदना पड़ता है। रैकवारडीह के किसान रामशीष का कहना है कि किसानों की मांग के अनुरुप हर समय उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सिस्टम को बदला जाए। पिपरी गांव के किसान हीरा राम का कहना है कि खरीफ सीजन का समय चल रही है। लेकिन समितियों पर व्यवस्था आधा अधूरी है। इसी गांव के किसान रजापति का कहना है कि जरूरत के हिसाब से समिति से खाद बीज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed