फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No heavy vehicle will be able to enter the city from Ghazipur intersection

Mau News: गाजीपुर तिराहे से कोई भी भारी वाहन शहर में नहीं जा सकेंगे

Sun, 27 Jul 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
No heavy vehicle will be able to enter the city from Ghazipur intersection
मऊ। सावन के तीसरे सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के शिवालयों में श्रद्धालु उमड़ेंगे। व्यवस्था काे दुरुस्त रखने के लिए सोमवार को सुबह छह बजे से रात नाै बजे तक रूट डावर्जन किया गया है। गाजीपुर तिराहे से कोई भी भारी वाहन शहर की तरफ सुबह 6 बजे से रात नौ बजे तक नहीं जा सकेंगे। नगर से लेकर गांवों तक शिवभक्त बोल बम के जयकारे लगाते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़िये गंगाजल लाकर भोलेनाथ को अर्पित करेंगे। इसके लिए भक्त तैयारियों में लगे रहे। रविवार को सुबह से शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। श गंगा जल लाने के लिए रविवार को ही जिले के विभिन्न इलाकों से कांवड़ियों का जत्था गाजीपुर के लिए रवाना हुआ। जो वहां से गंगा जल भर कर सोमवार को पैदल ही लौटेंगे और शिवमंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। जिले के 125 शिव मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

रविवार को मंदिरों में काफी गहमागहमी रही। भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती की गई थी। नगर में खास तौर से शीतलामाता धाम, गायघाट, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर,कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पक्का पोखरा शिवमंदिर में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने विधि विधान से भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। नगर के विभिन्न मुहल्लों से कांवड़िए गायघाट स्थित शिव मंदिर परिसर में एकत्र हुए। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए मुख्य मार्ग होते हुए गाजीपुर तिराहा पहुंचे। वहां से गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। जो सोमवार को गंगा जल लेकर तड़के लौटेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

आजमगढ़ जाने वाले वाहन बाईपास से जाएंगे

मऊ। सावन के हर सोमवार को शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को रोकने और उनके रुट डायवर्जन किया गया है। इसके तहत गाजीपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को बढुआगोदाम के पास सुबह 6 बजे से शाम नौ बजे तक रोका जाएगा। यदि वाहन आजमगढ की तरफ जाना चाहते हैं तो बढुआगोदाम बाईपास से मतलूपुर मोड़ होते हुए आजमगढ़ को डायवर्ट किया जाएगा। जबकि बलिया मोड़ तिराहा से बलिया की तरफ से आने वाले भारी वाहन जो गाजीपुर वाराणसी जाना चाहते हंै उनको बलिया मोड़ के पास सुबह 6 बजे से शाम नौ बजे तक रोका जाएगा। वहीं बलिया की तरफ से आने वाले भारी वाहन जो आजमगढ़ जाना चाहते है, उन्हे डांडी मोड़, सहरोज होते हुए मतलूपुर मोड़ से आजमगढ़ को डायवर्ट किया जाएगा। जबकि वाराणसी गाजीपुर जाने वाले वाहनों को डांडी चट्टी से हाईवे पर डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह से मतलूपुर मोड़ -आजमगढ़ से आने वाले भारी वाहनों जो शहर मे प्रवेश करना चाहते हैं उन्हे मतलूपुर मोड़ पर रोका जाएगा। यदि बलिया गोरखपुर की तरफ जाने चाहते हंै तो मतलूपुर मोड़, सहरोज, डांडी मोड़ होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed