फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No donor found in Vidyanjali Yojana in one year

Mau News: एक वर्ष में विद्यांजलि योजना में नहीं मिला कोई दानदाता

Sun, 29 Dec 2024 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
No donor found in Vidyanjali Yojana in one year
मऊ। शासन की ओर से परिषदीय स्कूलों के विकास के लिए विद्यांजलि योजना शुरू की गई। योजना शुरू होने के एक वर्ष बाद भी विद्यालयों के विकास के लिए जिले में किसी जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्था ने रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार करने का दावा किया गया है। जिले में 1208 परिषदीय विद्यालय हैं। निजी विद्यालयों की तरह ही परिषदीय विद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं बहाल करने की कवायद चल रही है। एक वर्ष पहले शासन से परिषदीय स्कूलों के विकास के लिए विद्यांजलि योजना शुरू की गई थी। योजना के तहत विद्यालय के विकास के लिए जनप्रतिनिधि, उद्यमी, स्वयंसेवी संस्था को विद्यालय को गोद लेकर स्ट्रीट लाइट, सोलर, आरओ प्लांट, अग्निशमन यंत्र, ओपन जिम, झूला, स्लाइडर, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, उपकरण, स्टेशनरी, लाइब्रेरी के लिए किताबें दे सकते हैं। योजना शुरू होने के एक वर्ष बाद भी जनप्रतिनिधि, उद्यमियों, स्वयंसेवी संस्थाओं ने जिले में किसी विद्यालयों को गोद लेने में रुचि नहीं दिखाई। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सरकारी विद्यालयों के भवन को बेहतर करने का कार्य चल रहा है। कई विद्यालय अभी भी ऐसे हैं जहां अभी कार्य कराया जाना है।
विज्ञापन

कोट
शासन की तरफ से विद्यांजलि योजना एक वर्ष पहले शुरू की गई थी। जिले में किसी ने योजना के तहत कोई आवेदन स्कूल गोद लेने के लिए नहीं किया है। प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत तिवारी, जिला समन्वयक, निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed