{"_id":"6a187d46707e7d4571081c33","slug":"no-community-toilet-high-mast-light-and-water-cooler-in-ranipur-market-mau-news-c-295-1-mau1001-146190-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: रानीपुर बाजार में सामुदायिक शौचालय, हाईमास्ट लाइट और वाटर कूलर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: रानीपुर बाजार में सामुदायिक शौचालय, हाईमास्ट लाइट और वाटर कूलर नहीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीपुर। ब्लॉक मुख्यालय स्थित रानीपुर बाजार में सामुदायिक शौचालय, हाईमास्ट लाइट एवं वाटर कूलर की व्यवस्था न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मऊ-चिरैयाकोट मुख्य मार्ग पर स्थित रानीपुर बाजार क्षेत्र का प्रमुख बाजार माना जाता है। ब्लॉक कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा थाना स्थित होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का बाजार में आवागमन एवं ठहराव रहता है।
सामुदायिक शौचालय के अभाव में बाजार आने वाले ग्रामीणों, खासकर महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं बाजार तिराहे पर हाईमास्ट लाइट न होने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
वाटर कूलर की व्यवस्था न होने से गर्मी के दिनों में लोगों को ठंडा पेयजल भी उपलब्ध नहीं हो पाता है। क्षेत्र के रमेश सिंह, जितेंद्र यादव, दिनेश सिंह एवं अजय मौर्या ने बताया कि बाजार में वाटर कूलर, हाईमास्ट लाइट और सामुदायिक शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। इस संबंध में रानीपुर ब्लॉक के जिम्मेदारों से जानकारी मंगाकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।