{"_id":"6a99c5e6f1219cbc8903ef1e","slug":"nine-dilapidated-roads-in-madhuban-spanning-a-total-length-of-1255-km-will-be-constructed-at-a-cost-of-nine-crore-rupees-mau-news-c-295-1-mau1002-151394-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मधुबन की 12.55 किमी लंबी नौ जर्जर सड़कें बनेंगी, खर्च होंगे नौ करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मधुबन की 12.55 किमी लंबी नौ जर्जर सड़कें बनेंगी, खर्च होंगे नौ करोड़
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री ग्राम्य संपर्क योजना 2026-27 के तहत विधायक रामविलास चौहान की पहल पर क्षेत्र की नौ जर्जर और कच्ची सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड मऊ से स्वीकृति मिलने के बाद इन सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विधायक ने बताया कि कुल 12.55 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के निर्माण पर नौ करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। सड़कें बनने से दो दर्जन से अधिक गांवों की आबादी को मुख्य मार्गों से बेहतर संपर्क सुविधा मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से ग्रामीण इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे। कच्चे रास्तों पर बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता था। सड़क बनने से स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और रोजाना आवागमन करने वाले ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। किसानों को उपज बाजार तक पहुंचाने और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी सहूलियत होगी।
इन सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी
पथरिया कुटी से कपिला तारनपुर होते हुए मानिकचंद यादव के घर से सिकड़ीकोल बंधे तक 2.97 किमी सड़क के लिए 1.73 करोड़ रुपये।
दोहरीघाट मुख्य नहर की पटरी से फोटड़ा, मांडरिया होते हुए चिच्छोल पुरवा तक 1.50 किमी सड़क के लिए 1.14 करोड़ रुपये।
सौंदी नहर से खजुहा तक 1.30 किमी सड़क के लिए 1.03 करोड़ रुपये।
सौंदी में ब्रह्मस्थान से चौरसा, चौहान बस्ती होते हुए भटौली राजभर बस्ती तक 1.30 किमी सड़क के लिए 99.77 लाख रुपये।
तालपताछ स्कूल से बनकटा संपर्क मार्ग होते हुए करनपुर तक अवशेष 1.28 किमी सड़क के लिए एक करोड़ रुपये।
सुग्गीचौरी पुल से झब्बर चौहान की कुटिया के पास नाला होते हुए छोटी बढ़ुआ तक 1.10 किमी सड़क के लिए 87.38 लाख रुपये।
करचंद रोड से झग्गू चौहान के घर होते हुए बखरिया इंटर कॉलेज तक 1.10 किमी सड़क के लिए 91.41 लाख रुपये।
घोसीली ग्रामसभा से तारनपुर तक एक किमी सड़क के लिए 76.95 लाख रुपये।
सयाद बड़े ख्वाजा संपर्क मार्ग से खड़गुन होते हुए तमकरी गांव तक एक किमी सड़क के लिए 78.99 लाख रुपये।