फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nine dengue patients found in two days

Mau News: दो दिन में मिले डेंगू के नौ मरीज

Thu, 19 Oct 2023 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Nine dengue patients found in two days
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में पिछले दो दिनों में फिर इजाफा हुआ है। इन दो दिनों में नौ नए मरीज मिले हैं। जिले में अब कुल डेंगू के मरीजों की संख्या 81 हाे गई है। अभी छह मरीजों का मुख्यालय के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। अभी तक पाजिटिव मिलने वाले किसी भी मरीज का सरकारी अस्पताल में उपचार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी बेदी यादव ने बताया कि बारिश के मौसम के बाद से जनपद में अभी तक जांच के दौरान कुल 81 डेंगू के मरीज पाए गए है। सभी का जिला मुख्यालय के निजी अस्पताल में उपचार किया गया है। अभी छह मरीजों का उपचार चल रहा है। बाकी सभी स्वस्थ होकर घर जा चुके है। बताया कि जनपद की सभी पीएचसी और सीएचसी पर डेंगू की जांच के लिए किट दिया गया है।
विज्ञापन

किट से रिपोर्ट पाजिटिव मिलने के बाद संदिग्ध की एलाइजा की जांच कराई जा रही है। एलाइजा की रिपोर्ट पाजिटिव मिलने के बाद ही डेंगू की पुष्टि हो रही है। विभाग की तरफ से सभी लोगों को हर रविवार मच्छर पर वार स्लोगन से जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिला अस्पताल में दस बेड का वार्ड और सीएचसी पर पांच बेड संरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू में इनसेट

पांच साल शून्य, बीते साल का टूटा रिकार्ड



मऊ। तापमान कम होने के बाद भी डेंगू का प्रकोप थमता नहीं दिख रहा है। अब तक 81 डेंगू के मरीज मिल चुके है। जबकि पिछले वर्ष 2022 में 32 मरीज मिले थे। ऐसे में यह आंकड़ा दोगुना से भी अधिक है। जबकि बीते 2021 में यह आंकड़ा शून्य था, इसी तरह से 2018 तक यह आंकड़ा शून्य था।


-----------



मलेरिया पर लगाम, कम दिखा असर

मऊ। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि बीते वर्ष जिले में मलेरिया के 12 मरीज मिले थे। लेकिन इस वर्ष यह आंकड़ा एक है। बीते फरवरी माह में एक मलेरिया का मरीज मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed