फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   NGT strictly looking for ground for dumping ground in mau

एनजीटी की सख्तीः डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन की तलाश शुरू

Mon, 03 Jun 2019 11:52 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Mon, 03 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
NGT strictly looking for ground for dumping ground in mau
नगर पालिका के कंधेरी के पास सोमवार को डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन देखने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : mau
एनजीटी टीम की फटकार के बाद अधिकारी डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन तलाशने निकल पड़ हैं। सोमवार को अधिकारियों का दल गांव-गांव जमीन की तलाश करता रहा।  नगर के विभिन्न वार्डो से प्रतिदिन निकलने वाला सैकड़ों टन कचरे के निस्तारण के लिए डपिंग ग्रांउड के लिए जमीन तलाशी जा रही। बीते 48 घंटों में अब तक अधिकारियों का एक दल छह से ज्यादा जगहों को देख चुका है। उधर,  डपिंग ग्राउंड न बनने तक कचरा परदहा में पालिका की खाली जमीन पर डंप किया जा रहा है। साथ ही ढेकुलिया घाट से लेकर बम घाट तक साफ सफाई को लेकर खासी सतर्कता बरतने के साथ पौधरोपण करने की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


नगर पालिका के पास डपिंग ग्रांउड न होने से नगर पालिका द्वारा नगर के 42 वार्डो से निकलने वाला करीब 115 टन कचरा तमसा नदी किनारे ग्रीन बेल्ट में डंप किया जा रहा था। हालांकि नगर पालिका द्वारा एक जून को सेवानिवृत्त जज डीपी सिंह के नेतृत्व में एनजीटी और  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम द्वारा तमसा नदी और आस पास के क्षेत्रों में निरीक्षण को लेकर कुछ दिन पहले ही कचरा डंप कर दिया था। बावजूद टीम को निरीक्षण में ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में ना केवल गंदगी मिली, बल्कि तमसा नदी कि तट पर सालों से डंप हो रहे कचरे का ढेर भी मिला। वहीं नगर की गंदगी भी तमसा नदी में प्रवाहित होते दिखी थी। जिस पर टीम ने   नाराजगी जताते हुए नगर पालिका को कचरा डंप के लिए डपिंग ग्राउंड बनाने का निर्देश दिया था। साथ ही तमसा नदी से पानी का सैंपल लेने की भी कार्रवाई की।
विज्ञापन


उधर एनजीटी तथा प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों की फटकार के बाद कई महिनों से सुस्त हो चुकी डपिंग ग्राउंड की जमीन तलाशने की कवायद एक बार फिर शुरू हो चुकी है। अधिकारियों का एक दल नगर के सीमावर्ती गांव रईसा, कंधेरी, सलाहाबाद, इटौरा, पुराघाट, खुरहट सहित अन्य जगहों पर जमीन देखता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी का कहना है कि डपिंग ग्रांउड के लिए जमीन तलाशने की कवायद की जा रही है। इसी माह में जमीन को चिह्नित कर डपिंग ग्राउंड बनाने का प्रस्ताव बनाकर इसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed