{"_id":"5ebe8d678ebc3e902c208b6c","slug":"news-corona-patient-found-in-mau-he-come-from-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ में मिला तीसरा कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में सैंपल देकर एंबुलेंस से चार लोगों साथ आया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में मिला तीसरा कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में सैंपल देकर एंबुलेंस से चार लोगों साथ आया था घर
Fri, 15 May 2020 06:09 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 15 May 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के परदहां ब्लाक के अहिलाद गांव में दिल्ली से लौटा 22 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। उसे आजमगढ़ के मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। अहिलाद गांव को हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया। अब जिले में तीन मरीज हो गए। इनमें से एक स्वस्थ हो चुका है।
युवक 13 मई को दिल्ली से एंबुलेंस से चार लोगों का साथ घर आया था। उसने 10 मई को दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में सैंपल दिया था। अस्पताल से 13 मई की शाम पॉजिटिव होने का मेसेज उसके मोबाइल फोन पर आया। शुक्रवार सुबह दस बजे इसकी जानकारी होने पर उसके पिता उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे।

अहिलाद गांव को किया गया सील
कोरोना की जांच
- फोटो : PTI
वहां उन्होंने इसकी जानकारी दी तो अस्पताल में अफरातफरी मच गई। फार्मासिस्ट ने तत्काल युवक को एकांत में बैठाया और अधिकारियों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, एसपी अनुराग आर्य सहित अन्य अधिकारी सदर अस्पताल पहुंच गए।
इसके बाद युवक को आजमगढ़ के मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। युवक के पिता को सिकटिया स्थित सेंटर में क्वारंटीन किया गया। डीएम ने अहिलाद गांव में कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि की है।
इसके बाद युवक को आजमगढ़ के मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। युवक के पिता को सिकटिया स्थित सेंटर में क्वारंटीन किया गया। डीएम ने अहिलाद गांव में कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि की है।