फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Newborn died during childbirth, family created ruckus

प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 06 Oct 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Newborn died during childbirth, family created ruckus
नगर के गाजीपुरा तिराहा स्थित एक अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद परिजनों द्वारा हंगामा के बाद जांच - फोटो : MAU
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत होने के बाद कर्मचारियों के भाग जाने से हड़कंप मच गया। आक्रोशित परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। प्रसूता के परिजनों ने कोतवाली में चिकित्सक, स्टाफ नर्स के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी कृष्णाकुमार ठठेरा ने बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी रुबी शहर कोतवाली के मुंशीपुरा स्थित अपने मायके में आई थी। सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर मायके के लोग उसे गाजीपुर तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। जहां डॉक्टर ने पहले तो नार्मल डिलीवरी कराने की बात कहा, इस दौरान उसकी पत्नी को इंजेक्शन लगाया गया। लेकिन फिर बाद में देर रात उसका ऑपरेशन करने के लिए ओटी में ले गए। तीन घंटे बाद ऑपरेशन के बाद चिकित्सक तथा स्टॉफ नर्स ने बताया कि बच्चे की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान चिकित्सक और स्टाफ नर्स ने लापरवाही बरती है। बच्चे को जोर जबरदस्ती से निकाला है। जिससे उसकी मौत हुई है। आरोप लगाया कि जब परिजनों ने शिशु की मौत होने की वजह पूछा तो चिकित्सक तथा स्टाफ नर्स चुपचाप वहां से निगल गए। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया। प्रसूता के परिजनों ने चिकित्सक, स्टाफ नर्स समृद्धि के खिलाफ तहरीर देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस घटना के बाबत सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। यदि परिजनों द्वारा इस मामले की शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed