फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   New bypass will be built for Dohrighat Muktidham at a cost of Rs 79.56 lakhs.

Mau News: दोहरीघाट मुक्तिधाम के लिए 79.56 लाख से बनेगा नया बाईपास

Sat, 16 Mar 2024 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
New bypass will be built for Dohrighat Muktidham at a cost of Rs 79.56 lakhs.
दोहरीघाट। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने जिले में कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया है। इसी क्रम में दोहरीघाट नगर वासियों और मुक्तिधाम से आने जाने वालों के लिए तोहफा देते हुए पूर्वांचल विकास निधि सामान्य योजना के तहत 79.56 लाख रुपये की लागत से बाईपास सड़क को स्वीकृत कराया है। यह मुक्तिधाम प्रवेश द्वार से आजमगढ़ स्टेट हाईवे को जोड़ने वाले घाघरा नदी के किनारे 788 मीटर में बनेगी। इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से टेंडर पूरा कर लिया गया है, जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। सरयू नदी के धार्मिक महत्व के चलते दोहरीघाट मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार के लिए हर रोज दर्जनों शव आते हैं। साथ ही वहां बने सुंदर पार्क और रमणीक स्थान मंदिर आदि पर भारी संख्या में पर्यटकों का भी आना-जाना भी लगा रहता है। वहां पहुंचने के लिए मात्र एक ही रास्ता है जो काफी संकरा है। इसके चलते शव यात्रियों के साथ आने वाली सैकड़ों वाहनों से जाम लग जाता है। नए बाईपास के बन जाने से जाम से मुक्ति मिल जाएगी। इस संबंध में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय, चेयरमैन विनय जयसवाल, गुलाब गुप्ता, शिवकुमार जायसवाल, डॉ. बीके श्रीवास्तव, जनक चौधरी, विकास वर्मा, गौरव जायसवाल, आजाद जायसवाल, राहुल आदि लोगों ने बताया कि जाम की समस्या से निजात दिलाने और बाईपास निर्माण के लिए कैबिनेट मंत्री से मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed