फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   New academic session to be conducted in Government Degree College from July

Mau News: राजकीय डिग्री कॉलेज में जुलाई से नए शिक्षा सत्र का संचालन

Mon, 02 Jun 2025 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
New academic session to be conducted in Government Degree College from July
मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए गैर जनपद नहीं जाना पड़ेगा। मधुबन तहसील क्षेत्र के हृदयपट्टी स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में जुलाई महीने से नए शिक्षा सत्र का संचालन होगा। यहां छात्रों को बीए, बीएससी और बीकाम में दाखिला मिलेगा। शासन से प्राचार्य, प्रवक्ता सहित शिक्षणोत्तर कर्मचारियों का पद आंवटित कर दिया गया है। जल्द ही स्टाफ कार्यभार ग्रहण कर लेगें। कॉलेज में जून महीने में ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

मधुबन तहसील क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए सरकारी डिग्री कॉलेज न होने से युवाओं को बीए,बीएससी, बीकाम की पढ़ाई करने के लिए गैर जनपद और निजी कॉलेजों की तरफ रुख करना पड़ता था। युवाओं की मांग पर शासन की तरफ से मधुबन तहसील क्षेत्र के हृदय पट्टी में राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने की स्वीकृति मिली। 7.47 करोड़ की लागत से राजकीय डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण के लिए उप्र जल निगम आजमगढ़ को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन

भवन निर्माण कार्य पूरा हो गया है। भवन को हैंडओवर करने की प्रक्रिया चल रही है। महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकाम संकाय में विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा। इसके लिए बीए में सात प्रवक्ता, बीएससी में पांच प्रवक्ता, बीकाम में दो प्रवक्त सहित 35 पद आंवटित किया गया है। महाविद्यालय मेेंं प्राचार्य, प्रवक्ता सहित शिक्षणोत्तर कर्मचारी जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय का संचालन होने से मधुबन तहसील सहित आसपास के छात्र-छात्राओं को अपने घर के समीप ही बीए, बीएससी, बीकाम में पढ़ाई करने का सपना साकार हो सकेगा। इस बाबत क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी डॉ. ज्ञान प्रकाश वर्मा का कहना है कि राजकीय महाविद्यालय में जुलाई महीने से शिक्षा सत्र शुरू हो जाएगा। जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed