फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Neighbors beat up goat when it went to the door, four people including three women injured

Mau News: दरवाजे पर गई बकरी तो पड़ोसियों ने पीटा, तीन महिलाओं सहित चार घायल

Mon, 10 Nov 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Neighbors beat up goat when it went to the door, four people including three women injured
कोपागंज। थाना क्षेत्र के इटौरा डोरीपुर गांव में रविवार सुबह बकरी के विवाद दो परिवारों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में तीन महिलाएं और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद ग्रामीण ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस को दी तहरीर में प्रेमशिला शर्मा ने बताया कि उनकी बकरी पड़ोसी के दरवाजे पर चली गई थी। जब बेटी बकरी लेने गई तो पड़ोसियों ने हमला कर लहुलूहान कर दिया। शोर सुनकर दूसरी बेटी और घर के अन्य लोग बचाने पहुंचे तो उन्हें भी लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी कोपागंज में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मारपीट मामले की जानकारी नहीं है। यदि तहरीर मिली है तो जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed