फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Negligence: Report negative, yet referred to Kovid Hospital 

 लापरवाही : रिपोर्ट निगेटिव, फिर भी कोविड अस्पताल के लिए कर दिया रेफर  

Sun, 25 Apr 2021 06:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 25 Apr 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Negligence: Report negative, yet referred to Kovid Hospital 
सांकेतिक तस्वीर

मऊ जिले के मधुबन के सरायमेवा गिरि ग्राम पंचायत के मुतलिता जजौली निवासी निवासी एक व्यक्ति को रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आने के बाद भी उसे एल वन या एल-टू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।  बाद में जब पीड़ित कोपागंज स्थित एल-1 पहुंचा तो डाक्टर ने पर्चा देखकर उसे निगेटिव बताया। इसके बाद पीड़ित ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


मुतलिका जजौली निवासी राम बचन राजभर ने बीते दिनों अपनी जांच कराई। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन व्यक्ति को रिपोर्ट की जानकारी नहीं थी। वह दुबारा जिला अस्पताल पहुंचा तो डाक्टर ने निगेटिव रिपोर्ट देखने के बाद उसे कोविड अस्पताल परदहा या कोपागंज जाने की सलाह दी। पीड़ित जब परदहां स्थित एल-2 अस्पताल पहुंचा तो वहां डाक्टर ने होम आइसोलेशन में उपचार करने का सुझाव दिया। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोई खोज खबर नहीं ली। दूसरे दिन वह कोपागंज स्थित एल-1 कोविड अस्पताल पहुंचा तो वहां चिकित्सक ने परचा देखकर बताया कि वह निगेटिव है। इसके बाद पीड़ित ने राहत की सांस ली। आरएसएस के खंड कार्यवाहक घनश्याम यादव ने सीएमओ से इस लापरवाही की शिकायत की। सीएमओ ने प्रकरण की जांच कराने और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed