{"_id":"608569016467481f785061c0","slug":"negligence-report-negative-yet-referred-to-kovid-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":" लापरवाही : रिपोर्ट निगेटिव, फिर भी कोविड अस्पताल के लिए कर दिया रेफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : रिपोर्ट निगेटिव, फिर भी कोविड अस्पताल के लिए कर दिया रेफर
Sun, 25 Apr 2021 06:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 25 Apr 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के मधुबन के सरायमेवा गिरि ग्राम पंचायत के मुतलिता जजौली निवासी निवासी एक व्यक्ति को रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आने के बाद भी उसे एल वन या एल-टू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाद में जब पीड़ित कोपागंज स्थित एल-1 पहुंचा तो डाक्टर ने पर्चा देखकर उसे निगेटिव बताया। इसके बाद पीड़ित ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
मुतलिका जजौली निवासी राम बचन राजभर ने बीते दिनों अपनी जांच कराई। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन व्यक्ति को रिपोर्ट की जानकारी नहीं थी। वह दुबारा जिला अस्पताल पहुंचा तो डाक्टर ने निगेटिव रिपोर्ट देखने के बाद उसे कोविड अस्पताल परदहा या कोपागंज जाने की सलाह दी। पीड़ित जब परदहां स्थित एल-2 अस्पताल पहुंचा तो वहां डाक्टर ने होम आइसोलेशन में उपचार करने का सुझाव दिया। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोई खोज खबर नहीं ली। दूसरे दिन वह कोपागंज स्थित एल-1 कोविड अस्पताल पहुंचा तो वहां चिकित्सक ने परचा देखकर बताया कि वह निगेटिव है। इसके बाद पीड़ित ने राहत की सांस ली। आरएसएस के खंड कार्यवाहक घनश्याम यादव ने सीएमओ से इस लापरवाही की शिकायत की। सीएमओ ने प्रकरण की जांच कराने और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन