{"_id":"40b64451bcf6486baf507cd649f94843","slug":"negligence-of-duty-stopped-a-month-salary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी में लापरवाही पर एक माह का रोका वेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी में लापरवाही पर एक माह का रोका वेतन
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Jan 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
जनपद के सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्राें में अव्यवस्था का बोलबाला है।
चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी हाजिरी बनाकर घर का रास्ता नाप ले रहे हैं। जिलाधिकारी के निरीक्षण में मामला प्रकाश में आया है। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित एक दर्जन चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों के जनवरी के वेतन पर रोक लगा दी है।
जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने गत बुधवार की रात नौ बजकर 15 मिनट पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबादगोहना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय आपातकालीन कक्ष में ताला बंद पाया गया।
वहां पर मौजूद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से पूछताछ करने पर 10 मिनट बाद फार्मासिस्ट उपस्थित हुआ। उसके कुछ देर बाद डा. आनंद कुमार सिंह और वार्ड ब्वाय उपस्थित हुए।
विज्ञापन
वे भी ड्यूटी रोस्टर नहीं प्रस्तुत कर सके। 108 के वाहन में आक्सीजन गैस तथा आवश्यक दवाओं का अभाव था। 102 वाहन की भी यही स्थिति रही। अभिलेखों में प्रतिदिन संस्थागत प्रसव दिखाया गया है,
जबकि मौके पर स्थिति विपरीत रही। जिलाधिकारी ने दूरभाष पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट के संबंध में जानकारी ली। वहां, डा. शाहीद कमाल, फार्मासिस्ट आईसी पांडेय, वार्ड ब्वाय रामशब्द यादव, रविंद्र यादव, अनुपस्थित पाए गए।
अनुपस्थित सभी डाक्टरों व फार्मासिस्टों का वेतन रोकने तथा उनके खिलाफ आयुक्त आजमगढ़ तथा प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्र लिखने का निर्देश दिया।
इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई।
निरीक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परदहां में चिकित्साधिकारी डा. डीके सिंह, विशुन विनय प्रताप हेल्थ एजुकेशन, निवेदिता पांडेय एलडीसी, अनिल कुमार चपरासी, डा. अलका राय चिकित्साधिकारी, डा. राहुल गुप्ता चिकित्साधिकारी, डा. मधु राय चिकित्साधिकारी, मधु स्टाप नर्स, गुड़िया सिंह वीपीएम, रोली सिंह आप्टमिस्ट ऊषा यादव स्टाप नर्स, संजय यादव कंप्यूटर आपरेटर अनुपस्थित मिले।
इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव ब्लाक में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रामबदन यादव, खलील अहमद एलडीसी गायब मिले।
इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर में डा. मनीषा अग्रवाल, डा. प्रशांत दुबे चिकित्साधिकारी, डा. धीरेंद्र कुमार सरोज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट गायब मिले।
इसी तरह मुख्य सेविका अल्पना सिंह, चिंता देवी तीन दिनों से गायब मिली। मुख्य सेविका लालसा देवी, सिताबी देवी कई दिनों से गायब चल रही थी। बोझी बाजार संवाददाता के अनुसार
इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़रांव में लैब के सहायक बीके राम , अनिल कुमार जायसवाल चिकित्साधिकारी, डा. विनोद कुमार चिकित्साधिकारी, डा. विनोद कुमार चिकित्साधिकारी, डा. पीएन सिंह चिकित्साधिकारी, सदिश्वर त्रिपाठी एमसीटीसी, दीपक कुमार बीएचडब्ल्यू, शत्रुघ्न कुमार, माया सिंह, एएनएम, रामकिशुन सिंह एचएस, चंद्रधन सिंह एआरओ अनुपस्थित मिले।