फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Negligence in security

सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल

Wed, 29 Jul 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 29 Jul 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Negligence in security
पंजाब में सोमवार को हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में हाईअर्लट घोषित कर दिया गया। लेकिन जनपद में घटना के दूसरे दिन ही पुलिस लापरवाह नजर आई। मंगलवार को हाई अलर्ट जैसी स्थित नहीं देखी गई। दीवानी कचहरी, डीएम कार्यालय, रेलवे स्टेशन आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था नदारद रही। यहां न तो जांच अभियान चला और न ही अतिरिक्त सुरक्षा देखी गई। जिले में सुरक्षा व्यवस्था का यह हाल तब रहा, जब डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र प्रशांत कुमार भी अपने मातहतों के साथ कार्यशाला और बैठक करने पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन

 

मंगलवार को दोपहर करीब 12.30 बजे दीवानी कचहरी के मुख्य गेट पर कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। अमूमन यहां प्रतिदिन कोई न कोई पुलिसकर्मी जरूर रहता है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर यहां लगाया गया मेटल डिटेक्टर डोर भी  नहीं था। दीवानी कचहरी जहां करीब एक से डेढ़ हजार लोगों का आवागमन रहता है वहां कह सुरक्षा व्यवस्था का आलम चौंकाने वाला था। यहां भी कोई व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे जिलाधिकारी कार्यालय की सुरक्षा भी राम भरोसे ही था। जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट पर कोई सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं था। वहीं डीएम के चैंबर के बाहर एक महिला और पुरुष होमगार्ड बैठे हुए थे। कलेक्ट्रेट कचहरी भी व्यस्ततम क्षेत्र है। जहां हजारों लोगों का आना जाना होता है। करीब डेढ़ बजे रेलवे स्टेशन परिसर की सुरक्षा भी आम दिनों की तरह थी। यहां पर भी जीआरपी के केवल दो सिपाही प्लेटफार्म पर चक्रमण करते दिखे। लेकिन जीआरपी थाने पर कोई भी पुलिसकर्मी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो बजे रोडवेज परिसर में भी सुरक्षा की कोई व्यवस्था नही दिखी। ऐसे में यह माना जा सकता है। रोडवेज परिसर भी व्यस्ततम श्रेणी में आता है। यहां भी भीड़ भाड़ रहती है। रोडवेज परिसर की बात करें तो यहां घटना वाले दिन भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं दिखी।



दो बजे रोडवेज परिसर में भी सुरक्षा की कोई व्यवस्था नही दिखी। ऐसे में यह माना जा सकता है। रोडवेज परिसर भी व्यस्ततम श्रेणी में आता है। यहां भी भीड़ भाड़ रहती है। रोडवेज परिसर की बात करें तो यहां घटना वाले दिन भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed