फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Need to walk on giving right direction to youth power

युवा शक्ति को सही दिशा देने पर चलने की जरुरत

Mon, 22 Feb 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Need to walk on giving right direction to youth power
रतनपुरा। ब्लाक के करउत ग्राम पंचायत के डीहतिलक ठाकुर स्थित श्री राम जानकी मंदिर कुंज वन कुटी में हिंदु युवा वाहिनी के तत्वाधन में समरसता भोज का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

समरसता भोज को संबोधित करते हुए महंत अरुणेश त्रिपाठी ने कहा कि युवा शक्ति को सही दिशा देने के लिए ऋषियों, बुद्धिजीवियों द्वारा सुझाए गए मार्ग पर चलने के लिए अपनी संतान को प्रेरित करना चाहिए। इसके अतिरिक्त हमारे सामने यदि कोई भी राष्ट्र को अपमानित करने की चेष्टा करता है, राष्ट्र की नैतिकता पर प्रश्न उठाता है। राष्ट्रीय क्षति को सहायता देता है, धर्म, भाषा और मान्यताओं के आधार पर हमें बांटने की घिनौनी कोशिश करता है, तो हमारा कर्तव्य हो जाता है कि हम उसे मुंहतोड़ जबाब दें। इस अवसर पर हरेंद्र प्रजापति, हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक अजय सिंह, भगवानदास गुप्त, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ अभिमन्यु सिंह ,नीरज कुमार गुप्ता, दिग्विजय राय, मिथिलेश चौरसिया आदि ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत अरुणेश त्रिपाठी , संचालन मुक्तेश्वर पांडेय पराशर तथा आभार प्रकट हिंदू युवा वाहिनी के नीरज कुमार गुप्ता ने किया।कार्यक्रम की समापन पर समरसता भोज के तहत सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आगंतुकों को सहभोज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed