फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Need to assimilate the thoughts of Subhash Chandra Bose

सुभाषचंद्र बोस के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता

Fri, 24 Jan 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Need to assimilate the thoughts of Subhash Chandra Bose
नेता जी सुबाष चंद बोस की जयंती पर रानीपुर के जनता पीजी कालेज में उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते ? - फोटो : MAU
मऊ। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक तथा आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समारोह तथा गोष्ठी काआयोजन किया गया।उनके किए गए योगदान और राष्ट्र के प्रति प्रति समर्पण की भावना को याद किया गया।
विज्ञापन

घोसी संवाददाता नगर के मझावारा मोड़ स्थित काली स्थान पर आजाद हिंद संगठन की तरफ से नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती समारोह आयोजित कर मनाया गया। मुख्य वक्ता कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान ने कहा कि आज देश दोराहे पर खड़ा है।इस लिए आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। सुभाषचंद्र बोस ने देश मे जो क्रांति लायी,वह बहुत ही अनुकरणीय है।आप सभी खास कर नौजवान को जागरूक होने की आवश्यकता है।तभी देश मे सामाजिक,आर्थिक, राजनैतिक परिवर्तन आएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सीता राम कुशवाहा, बंशबाहादुर यादव,स्वामीनाथ राय,सलमान घोसवी,कल्पनाथ ठाकुर, डॉ. शिवनाथ,राजमंगल यादवआदि उपस्थित रहे। मधुबन संवाददाता के अनुसार नेताजी सुुभाष चंद्र बोस की जयंती बृहस्पतिवार को क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। इंदिरा गांधी पीजी कालेज, सुभागी देवी, श्यामा तिवारी, कृष्णा पीजी कालेज, संत कबीर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नेताजी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया। तहसील में अधिवक्ता संघ ने तहसील अध्यक्ष जगदीश सिंह के नेतृत्व में तहसील परिसर में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। इस अवसर पर संजय यादव, एसपी सिंह, ओमप्रकाश, राणा प्रताप, अविनाश मल्ल आदि मौजूद रहे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मधुबन तहसील मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा के नेतृत्व में नेताजी की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतनपुरा संवाददाता के अनुसार नेहरू इंटर कॉलेज के सभागार में करण प्रताप सिंह के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। रानीपुर संवाददाता के अनुसार नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को जनता पीजी कालेज के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख अशोक सिंह सिंहेल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही नेताजी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इसके बाद खुरहट देइया माई स्थान बाजार में आयोजित जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीप्रकाश राय,धर्मवीर सिंह,धनंजय सिंह आदि शामिल रहे। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में को नेताजी सुबाषचंद्र बोष की जयंती क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार परदहां ब्लाक क्षेत्र के पिपरीडीह स्थित आरएएस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में बृहस्पतिवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 123 जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि अजीत कुमार सिंह रहे। गोष्ठी को प्राचार्य डॉ. रविकांत तिवारी, गिरीश सिंह, दिलीप, आलोक, घोषा,अमित आदि उपस्थित रहे।
जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भारत की आजादी के महानायक सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने पार्टी के कैंप कार्यालय पर नगर के बकवल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथही उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुधा राय ने सुभाष चंद्र बोस को आजादी का महानायक बताया। विचारक सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, पूर्व जिला महासचिव सुशील चौधरी, डॉ. रविंद्र नाथ मिश्रा, नौशाद अहमद अंसारी, रमेश सिंह, अरुण सिंह, सुभाष राम, कमलेश सिंह, संजय सिंह गांधी, हरिकेश सिंह आदि शामिल रहे।

दोहरीघाट / कुसुम्हा: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कस्बा के मुख्य चौक पर धूमधाम से मनाया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकास वर्मा संजय चौहान शैलेंद्र राय एडवोकेट मनीष राय वबिकेश मद्धेशिया, चंदन शर्मा, दीपक वर्मा, मुन्ना, राजन मद्धेशिया, रोशनआदि शामिल रहे।

दोहरीघाट में नेताजी सुभाषचंद बोस की जयंती पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्घांजलि अर्पित करत

दोहरीघाट में नेताजी सुभाषचंद बोस की जयंती पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्घांजलि अर्पित करत- फोटो : MAU

रानीपुर के प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित नेताजी सुभ?

रानीपुर के प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित नेताजी सुभ?- फोटो : MAU

नेता जी सुभाषचंद बोस की जयंती पर नगर के सिकटिया स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तु?

नेता जी सुभाषचंद बोस की जयंती पर नगर के सिकटिया स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तु?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed