फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nazir suspended for not taking charge

कार्यभार ग्रहण न करने पर नाजिर निलंबित

Wed, 17 Aug 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Nazir suspended for not taking charge
कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण करते जिलाधिकारी अरूण कुमार।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी अरूण कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संयुक्त कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान पटल परिवर्तन के तीन माह बाद भी कार्यभार ग्रहण न करने पर नाजिर को निलबिंत कर दिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पुरानी जारी की गई आरसी की वसूली की जानकारी ली और उससे संबंधित रिकार्डो का भी निरीक्षण किया। संयुक्त कार्यालय में स्थित सीआरए पटल पर तैनात लिपिक विजय प्रकाश पांडे द्वारा संतोषजनक रिकॉर्ड ना उपलब्ध कराने पर जिलाधिकारी ने फटकार लगाते हुए अपर जिला अधिकारी को संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिया। इस दौरान तहसीलों पर भेजे गए सभी पुराने आरसी की वसूली की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही उनमें आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए साथ ही पूर्व में तहसीलों पर भेजे जा चुके सभी आरसी के आंकड़े दुरुस्त रखने को कहा। चेतावनी दी कि आरसी की वसूली करने में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के अलावा अपर जिला अधिकारी भानु प्रताप सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अभय पांडे सहित दूसरे अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed