{"_id":"5c3cc746bdec22738335db2f","slug":"nazi-all-in-three-races","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाजिया तीनों दौड़ में रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाजिया तीनों दौड़ में रहीं अव्वल
Mon, 14 Jan 2019 11:01 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज अमिला के परिसर में ओडीएफ ओलंपिक प्रतियोगिता में दौड़ लगाते युवा।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिला। बड़राव ब्लाक के अमिला स्थित शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज प्रांगण में सोमवार को एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय ओडीएफ ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर मौजूद रहे।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ घोसी एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित और पुष्प अर्पित करने के बाद ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद खंड विकास अधिकारी फैसल आलम के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 100 मीटर में प्रथम राम सिंह तथा सत्येंद्र द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि 200 मीटर की दौड़ में सलीम अख्तर प्रथम तो प्रदुम्मन द्वितीय रहे, वहीं 400 मीटर की दौड़ में अनिमेष प्रथम तो सोनू द्वितीय रहे। इसी तरह से बालिका वर्ग में 100 मीटर में नाजिया प्रथम तो द्वितीय स्थान पर लकी रही। जबकि 200 मीटर में पुन: नाजिया प्रथम तो गरिमा दूसरे स्थान पर रही।
इसी तरह से 400 मीटर में भी नाजिया प्रथम स्थान पर रही, जबकि सिंधू रही। खेल के समापन के बाद विजेता खिलाड़ियों को बीडीओ फैसल आलम ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार जायसवाल ,खंड शिक्षा अधिकारी माधवेंद्र पांडेय, खंड विकास अधिकारी हरिवंश प्रसाद, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव आदि मौजूद रहे।