फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Navratri Pujan with Kalash installation from today

नवरात्र की तैयारियां पूरी,आज से शुरू होगी नौ दिवसीय पूजा

Mon, 12 Apr 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Navratri Pujan with Kalash installation from today
मऊ। कलश स्थापना के साथ 13 अप्रैल से नवरात्र पूजन शुरू हो जाएगा। चैत्र नवरात्र में मां के नौ स्वरूपों के दर्शन पूजन को श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन पूजन करेंगे। नवरात्र की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री की खरीदारी की। जिले में वनदेवी धाम, शीतला माता धाम समेत अन्य दुर्गा मंदिरों पर श्रद्धालुओं की पूजन के लिए भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन

नवरात्र के मौके पर जिले के प्रमुख मंदिरों में भक्तों का पूरे नौ दिनों तक तांता लगा रहता है। नवरात्र के अवसर पर नगर क्षेत्र के शीतलामाता धाम, वनदेवी मंदिर, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर, फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर सहित जिले के अन्य इलाकों में स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर, निधियांव स्थित अष्टभुजी मंदिर सहित प्रमुख दुर्गा मंदिरों पर पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगता है। श्री शीतला माता धाम मंदिर के गर्भ गृह की प्राकृतिक व कृत्रिम फूलों से सजाने में कारीगर लगे रहे। नवरात्र की पूर्वसंध्या पर जहां एक ओर मंदिरों की सफाई और सजावट का कार्य पूर्ण कराया गया। वहीं भक्तों ने नौ दिवसीय इस पूजा की परंपरा को निभाने के लिए तैयारियों को पूरा करने के क्रम में जमकर खरीदारी की। यही वजह था कि नगर क्षेत्र समेत जिले के अन्य बाजारों में स्थित पूजा सामग्रियों सहित विभिन्न दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed