फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Navratri 2024 Mau famous temple Maa Shitala Dham devotees offerd puja

Navratri 2024: मां शीतला धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जयकारों से गूंजा माता का दरबार

Tue, 09 Apr 2024 03:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 09 Apr 2024 03:08 PM IST
सार

चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मऊ जिले के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में भारी संख्या में भक्त पूजन-अर्चन के लिए पहुंचे। मां का दर्शन कर लोगों ने सुख- समृद्धि की कामना की। सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। 

विज्ञापन
Navratri 2024 Mau famous temple Maa Shitala Dham devotees offerd puja
शीतला माता मंदिर मऊ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैत्र नवरात्र के पहले दिन मऊ शहर के शीतला माता धाम में भोर से ही भक्तों की भारी भीड़ मां के दर्शन पूजन के लिए उमड़ी। मां शीतला का दरबार भक्तों के जयकारों से गूंजता रहा। भक्तों ने लाइन में खड़े होकर अपनी बारी आने पर मां का दर्शन पूजन किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि चैत्र नवरात्रि को लेकर शीतला माता धाम को फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया है। सुबह में मंदिर के पुजारियों द्वारा विधिवत मां का पूजन अर्चन कर आरती किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए मां का पट खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंदिर के पुजारी दीपक महाराज ने बताया कि नवरात्र का अपना महत्व है। मां की आराधना नौ दिनों में श्रद्धालुओं द्वारा की जाती है। वहीं नौ दिनों में दूर दराज से श्रद्धालु मां शीतला के दर्शन के लिए धाम में आते हैं। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मां के सुंदर भजन से वातावरण भक्ति में हो गया। जबकि मां के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed