फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   National volunteers did road movement

Mau News: राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन

Mon, 03 Apr 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
National volunteers did road movement
भारतीय नव वर्ष के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने बैंड बाजे के साथ पथ संचलन किया। पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता रविवार को नगर के बस स्टेशन स्थित स्वामी विवेकानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में एकत्रित हुए। वहां से स्वयंसेवकों ने गाजे बाजे के साथ पथ संचलन शुरू किया। बीच-बीच में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद पुन: पथ संचलन बड़ागांव मोड़ होते हुए मधुबन मोड़ ,रेलवे स्टेशन, तहसील मुख्यालय, सीताकुंड होते हुए सिनेमा हाल ,मझवारा मोड़ के बाद जूनियर हाईस्कूल में पहुंच कर एक सभा के रूप में तब्दील हो गया। इस मौके पर प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा कि आप सभी सामाजिक सद्भाव लाइए।जिससे हम विश्व गुरु बन जाएं। जिला प्रचारक मोहन ने कहा कि पथ संचलन का कार्यक्रम समाज का दर्शन होता है। इसलिए शाखा में मिले अनुशासन एवं संस्कार के अनुसार ही पथ संचलन में कार्यकर्ता सम्मिलित रहें। जिला प्रचार प्रमुख भुवेश श्रीवास्तव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने भी अपने विचार रखे। पथ संचलन पर उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार, क्षेत्राधिकारी उमाशंकर उत्तम, कोतवाल अनिल तिवारी नजर रख रहे थे। इस अवसर पर प्रमोद राय, नगर कार्यवाह अजय बहादुर, सहनगर कार्यवाह राजेश विश्वकर्मा, डा वैध मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed