{"_id":"1aa534263962f9643d9c2f94ce50fb2c","slug":"national-flag-removed-from-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सदस्य के वाहन से उतरवाया गया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सदस्य के वाहन से उतरवाया गया तिरंगा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के सहादतपुरा बाजार में खड़ी एक जिला पंचायत सदस्य के वाहन पर लगे तिरंगे झंडे को मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय ने उतरवा दिया। झंडा उतरवाने के बाद वाहन का यातायात प्रभारी ने चालान काटा। बाद में जुर्माना की राशि जमा होने के बाद वाहन को छोड़ा गया। वहीं इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने आगे से ऐसा कार्य न करने की कड़ी चेतावनी भी दी।
मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी की कार सहादपुरा हाइडिल कालोनी के पास खड़ी थी। कार पर तिरंगा झंडा लगा हुआ था। इस दौरान उधर से सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय गुजर रहे थे।
उनकी नजर कार पर पड़ी। उन्होंने फौरन इसको संज्ञान में लेते हुए अपनी गाड़ी से उतरकर वहां पहुंचे। जिसके बाद चालक से झंडा लगाने के संबंध में पूछताछ किया। साथ ही चालक से झंडा उतरवा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी सूचना यातायात पुलिस को दी। जिस पर यातायात पुलिस के प्रभारी एमपी सिंह मौके पर पहुंचे और उस वाहन का चालान कर दिया। इस दौरान वहां पर काफी भीड़ जुट गई।
तभी वहां पर जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी भी पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने उनको आगे से ऐसा कार्य न करने की नसीहत दी। जुर्माना भरने के बाद जिला पंचायत सदस्य अपनी गाड़ी को लेकर गए।