फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   National education policy will prove to be a millstone for the future of the country: Annapurna Devi

देश के भविष्य के लिए मिल का पत्थर साबित होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति: अन्नपूर्णा देवी

Mon, 26 Dec 2022 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
National education policy will prove to be a millstone for the future of the country: Annapurna Devi
मऊ। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को जिले के कई इलाकों का दौरा किया। जनचौपाल लगाकर केंद्र सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का हाल जाना। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के देवकली विशुनपुर की अनुसूचित बस्ती में उमेश भारती के घर भोजन किया। जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत के सभागार में प्रेसवार्ता में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि लंबे समय के बाद देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू हुई है, जो आगे चलकर देश के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी। देश के अलग-अलग शिक्षा बोर्ड को एक करने के सवाल पर राज्य मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बोर्डों से संबंधित समस्या को जल्द ही पटरी पर लाया जाएगा। जिले में उच्य शिक्षा के सवाल पर कहा कि राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने के लिए पत्र लिखा जाएगा। कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास पर भी कार्य कर रही है। कानून व्यवस्था दुरुस्त हो गई है, सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। व्यापारी अब निडर होकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं। बुनकरों से जुड़े सवाल पर आश्वासन दिया कि सरकार कपड़ा मंत्रालय के माध्यम से हर संभव मदद कर रही है। वोकल फॉर लोकल के तहत स्थानीय व्यापारियों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्त, लोकसभा संयोजक मुन्ना दुबे, प्रदेश रभारी देवेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed