फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Narendra Modi will become PM for the third time: Mahant Rajudas

तीसरी बार पीएम बनेंगे नरेंद्र मोदी : महंत राजूदास

Sat, 25 May 2024 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi will become PM for the third time: Mahant Rajudas
मऊ। नगर के फातिमा तिराहा स्थित एक आवास पर हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि आम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। देश में मंगल कामना, उत्सव आचार, विचार, व्यवहार का उत्सव है। महंत ने कहा कि वह 14 राज्यों का दौरा कर चुके हैं। जहां एनडीए को ऐतिहासिक समर्थन मिल रहा है। जनता राजा है, जो ईवीएम का जिसका बटन दबा देंगें वही राजा है। ईवीएम से सेवक निकलता है। हमें सर्वे भवन्तु सुखिन: की बात करने वाले को मतदान करना है। कहा कि सनातन की रक्षा की जिम्मेदारी साधु संतों, क्षत्रिय, ब्राह्मण और सभी की है। हमारा एक ही नेता है नरेंद्र मोदी। कहा कि पूर्व की सरकारों में प्रदेश में दंगा होता था। जबसे प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सीएम बने हैं दंगाई सुधर गए या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। आज प्रदेश में सुंदर और भयमुक्त वातावरण में जनता आनंदमय जीवनयापन कर रही है। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा नेता अशोक सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed