फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   NAPA installed 42 machines for spraying anti larva medicine

एंटी लार्वा दवा छिड़काव में नपा ने लगाईं 42 मशीनें

Mon, 27 Sep 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
NAPA installed 42 machines for spraying anti larva medicine
मऊ। शहर में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। वायरल बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। इस बीच लोगों को मलेरिया व डेंगू का खतरा सता रहा है। बारिश के बाद नगर के कई मुहल्लों में मच्छरों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। जिसकों लेकर नगर पालिका ने शहर के सभी वार्डों में मच्छरों के प्रजनन स्थलों की समाप्ति (सोर्स रिडक्शन) की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही प्राथमिकता के आधार पर कई मुहल्लों में फागिंग कराई जा रही है। नगर के सभी वार्डों में लार्वी साइड दवाओं के छिड़काव के लिए कुल 42 मशीनें लगाई गई हैं। इसके साथ ही सात बड़ी मशीनें फागिंग के लिए लगाई गई हैं। जहां नगर पालिका कर्मचारी दवाओं का छिड़काव के साथ फागिंग कर रहे हैं। रविवार की देर शाम नगर के सहादतपुरा और भुजौटी में अभियान चलाकर छिड़काव किया गया। वहीं सोमवार को नगर के मिर्जाहादीपुरा में भी फागिंग और छिड़काव किया गया। ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार ने बताया कि मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए नगर पालिका द्वारा पूरे नगर में फागिंग और मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed