फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   NAPA and PWD refused to build 500 meter road to the district hospital

Mau News: जिला अस्पताल की 500 मीटर सड़क बनाने के लिए नपा और पीडब्ल्यूडी ने झाड़ा पल्ला

Thu, 04 Jul 2024 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
NAPA and PWD refused to build 500 meter road to the district hospital
मऊ। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक, पोस्टमार्टम हाउस के साथ इमरजेंसी वॉर्ड, कोविड वार्ड तक जानेवाली सड़क पिछले कई माह से खराब है। अस्पताल प्रशासन की ओर से सीएमएस ने सड़क बनाने की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग के साथ नगरपालिका को पत्र लिखा था। लेकिन दोनों ने मार्ग के निर्माण को लेकर पल्ला झाड़ लिया है। अब अस्पताल प्रशासन ने सड़क निर्माण के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। जिला अस्पताल के मुख्य गेट से लेकर पीएम हाउस और दूसरी तरफ अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड से लेकर कॉलोनी की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। मार्ग के खराब होने से अस्पताल में आने वाले मरीज व तीमारदार को परेशानी होती है। मार्ग के खराब होने के बाद उसके निर्माण के लिए नगर पालिका के बाद लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा गया था। लेकिन लोक निर्माण विभाग के साथ नगर पालिका ने बनाने से इनकार कर दिया था। मंगलवार को सीडीओ प्रशांत नागर के अस्पताल के निरीक्षण दौरान भी सड़क निर्माण को लेकर सवाल पूछा गया था। जिसको लेकर सीडीओ ने सीएमएस से सड़क के निर्माण को लेकर जानकारी ली। जिसके बाद सीएमएस ने सीडीओ प्रशांत नागर से सड़क निर्माण के बारे में नगर पालिका व लोक निर्माण विभाग को लिखे पत्र के बारे में भी बताया। सीडीओ ने सीएमएस को आश्वासन दिया कि जल्द ही मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

------------------

नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा गया था। दोनों ने टेंडर नहीं होने की बात कह मार्ग के निर्माण से इनकार कर दिया है। अब प्रशासन को पत्र लिखकर मार्ग को सही करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


-डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed