फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   llegal encroachment found on rural pond Naib Tehsildar did physical verification of land

Mau News: ग्रामीण तालाब पर मिला अवैध अतिक्रमण, नायब तहसीलदार ने किया भूमि का भौतिक सत्यापन, जल्द होगी कार्रवाई

Wed, 23 Apr 2025 03:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 23 Apr 2025 03:47 PM IST
सार

नायब तहसीलदार ने सरकारी भूमि का भौतिक सत्यापन किया और मौके पर पाया कि आठ गाटे तालाब के हैं जिन पर अतिक्रमण हुआ है। इन्होंने इस पर जल्द कार्रवाई की बात कही।

 

विज्ञापन
llegal encroachment found on rural pond Naib Tehsildar did physical verification of land
सरकारी भूमि का भौतिक सत्यापन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 मधुबन तहसील क्षेत्र में सहायक अभिलेख गोरखपुर के आदेश के अनुपालन में ग्राम पंचायत मोलनापुर की सरकारी भूमि का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने तालाब, खलिहान, बंजर और नवीन परती जैसी सरकारी जमीनों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्राम मोलनापुर में आठ गाटे तालाब के हैं, जिनमें से डाटा संख्या 2050 रकबा 2.348 एकड़ में मत्स्य पालन हो रहा है। हालांकि शेष सभी गाटे आंशिक रूप से अतिक्रमित पाए गए। इसके अलावा खलिहान गाटा 2247 में 1.365 एकड़ भूमि पर विद्युत निगम का अतिक्रमण पाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान कई सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण पाया गया, जिसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि का सत्यापन कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed