फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Musical Sundarkand recitation organized at Shri Hanuman Garhi Temple on Rishi Panchami.

Mau News: ऋषि पंचमी पर श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Tue, 15 Sep 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Musical Sundarkand recitation organized at Shri Hanuman Garhi Temple on Rishi Panchami.
नगर के बालनिकेतन ​स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ में शामिल लोग। स्रोत- स
मऊ। सप्त ऋषियों के नमन और सनातन परंपराओं के संवर्धन के पावन अवसर ऋषि पंचमी पर नगर के बालनिकेतन रेलवे क्रॉसिंग स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में मंगलवार को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और आरती में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

संगीतमय सुंदरकांड पाठ में बब्बन सिंह, सूरज सिंह, आनंद गुप्ता, डॉ. रामगोपाल गुप्त और विनोद गुप्ता ने मुख्य रूप से संगीतमय सहभागिता निभाई। पाठ के समापन पर सामूहिक हनुमान चालीसा, मनमोहक भजन-कीर्तन और महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान समिति के प्रमुख श्रीराम लोहिया ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सुंदरकांड का पाठ केवल पढ़ने या सुनने तक सीमित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान जी महाराज के त्याग, समर्पण, साहस, विनम्रता और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति को अपने जीवन में उतारना ही सुंदरकांड पाठ की वास्तविक सार्थकता है। वहीं, समिति के प्रमुख अजय मिश्र ने कलंकित चौथ के चंद्रमा के दर्शन के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा के प्रत्येक पर्व और व्रत के पीछे गहरा आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण छिपा है, जिसे समझकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है।

इस अवसर पर सुरेश सिंह, रमेश शर्मा, विजय प्रताप सिंह, मनोज गुप्ता, लालू प्रसाद, हरे कृष्ण पाठक, तरुण कुमार, राजेश गुप्ता, संजय सर्राफ, जे.एन. सिंह, मोतीलाल विश्वकर्मा, अनिल शर्मा और राजेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य व क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed