फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   murder in mau newlywed lady shot dead outside house then young man also shot himself

मऊ में खूनी खेल: घर से बुलाकर युवती को गोली मारी, फिर खुद भी दे दी जान, सनसनीखेज वारदात से सिहर उठा गांव

Fri, 19 Nov 2021 10:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 19 Nov 2021 10:57 PM IST
सार

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना थानाक्षेत्र में शुक्रवार शाम मनबढ़ किस्म के युवक ने पहले एक युवती को गोली मारी और फिर खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इस सनसनीखेज वारदात से पूरा गांव सिहर उठा। गांव में लोग इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।  

विज्ञापन
murder in mau  newlywed lady shot dead outside house then young man also shot himself
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शुक्रवार की शाम खूनी खेल को अंजाम दिया गया। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवसीपुर गांव में शुक्रवार की शाम एक युवक ने गांव की एक विवाहित युवती को घर के बाहर बुलाने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। युवती की छह माह पहले ही शादी हुई थी। दो लोगों की मौत की सूचना से पूरा गांव सिहर उठा।

विज्ञापन


देवसीपुर गांव निवासी सुधाकर (26) शुक्रवार की शाम करीब सात बजे गांव के बाहर सीवान में घूरा के घर के पास गया। कुछ देर बाद सुधाकर तथा घूरा की विवाहित पुत्री वंदना (24) का शव पड़ा मिला। सूचना पर सीओ राजकुमार तथा एसओ शैलेष सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया।
विज्ञापन


एसपी बोले- घटना की हो रही जांच
पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के अनुसार, वंदना की मां तारा देवी ने अपने बयान में बताया कि सुधाकर ने पहले उनकी बेटी की गोली मार दी, जब उसकी मौत हो गई, तो खुद को भी गोली मार ली। बताया कि वंदना किसी बहाने से घर के बाहर निकली थी, इसी दौरान यह घटना हुई। एसपी ने बताया कि घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः जौनपुर में 3 सगी बहनों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, नेत्रहीन है मां, पिता की हो चुकी है मौत

सुधाकर पर की जा चुकी है गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई

मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवक ने किन हालात में यह कदम उठाया। गांव में लोग इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।  गांव के लोगों के अनुसार,  देवसीपुर गांव का सुधाकर मनबढ़ किस्म का युवक था। दो भाइयों में छोटे सुधाकर पर पुलिस प्रशासन ने करीब एक वर्ष पूर्व गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी।

लोग चर्चा करते सुने गए कि सुधाकर कुछ दिनों से असलहा लेकर गांव में घूमता था। उसके रवैये से परिवार वालों में भी नाराजगी थी। उधर, वंदना दो भाई-बहन थी। शुक्रवार की शाम छह बजे तक देवसीपुर में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में सात बजे हुर्ठ घटना के बाद गांव पुलिस फोर्स पहुंच गई।  

मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारी
वंदना की के अनुसार घर के बाहर निकली वंदना को सुधाकर ने गोली मारी, उसके मरने के बाद खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलने पर सीओ राजकुमार, एसओ शैलेष सिंह ने घटनास्थल पर ग्रामीणों की आवाजाही रोक दी। फॉरेसिंक टीम मौके पर जांच पड़ताल में जुटी रही। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवननाथ त्रिपाठी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

मोबाइल के रिकार्ड से खुलेगा सच

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि युवक ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया, इसको लेकर हर बिंदु पर जांच की जाएगी। बताया कि दोनों के मोबाइल फोन की सीडीआर की जांच कराने के साथ दूसरे बिंदुओं पर जांच होगी।
पढ़ेंः नशे में धुत पति ने पत्नी, पुत्री समेत चार को कमरे में बंद कर लगाई आग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed