{"_id":"66390bea4a5318c69e08a0d0","slug":"murder-accused-husband-caught-while-trying-to-escape-said-wife-was-suspected-mau-news-c-295-1-mau1001-112354-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: भागने की ताक में हत्यारोपी पति पकड़ा गया, बोला- पत्नी पर था शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: भागने की ताक में हत्यारोपी पति पकड़ा गया, बोला- पत्नी पर था शक
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली के लाखीपुर फोरलेन स्थित यात्री विश्रामालय के पास से घोसी पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति मुंतजिर मेहंदी को गिरफ्तार किया। वह भागने की फिराक में था, लेकिन सटीक सूचना से पुलिस ने उसे धर दबोचा। मुंतजिर ने बताया कि उसे पत्नी पर शक था कि उसका कई लोगों से अवैध संबंध था। पुलिस ने उसके पास से हत्या में शामिल चाकू भी बरामद किया। घोसी कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया की बड़ागांव निवासी अमीनतुजहरा की हत्या करने वाला आरोपी उसका पति मुंतजिर मेंहदी लाखीपुर फोरलेन स्थित यात्री विश्रामालय के पास से किसी वाहन कर रहा था। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। इसके पास से पत्नी के हत्या में शामिल चाकू और 1720 रुपये,आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं एटीएम कार्ड बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी अमीनतुजहरा का कई लोगों से अवैध संबंध हैं। बार-बार मना करने के बाद भी आचरण में सुधार नहीं ला रही थी। जिसको लेकर आये दिन लड़ाई झगड़ा हो रहा था। इसी झगड़े के चलते पिछले एक वर्ष से शौहर से अलग रह रही थी। नाराज होकर मुंतजिर मेंहदी उसे ठिकाने लगाने का अवसर तलाश रहा था, जहां बीते शनिवार को अवसर मिलते ही चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। इसको लेकर मृतिका अमीनतुजहरा के पिता हैदर अब्बास की तहरीर पर शौहर मुंतजिर मेंहदी, अली अब्बास एवं साजिदा उर्फ बहेतरी के विरुद्ध घरेलू हिंसा आदि को लेकर घोसी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
-- -- -- -- --
बेटे के सामने बीते शनिवार को हुई थी हत्या
बतातें चले कि मृतका मायके में रहकर अपने लिए अलग घर बनवा रही थी। शनिवार को वह निर्माणाधीन मकान से बड़े बेटे मेराज हैदर के साथ वापस पिता के घर लौट रही थी। जहां बेटा कुछ दूरी पर था, तभी उसका पति मुंतजिर मेंहदी ने रास्ता रोका और गालीगलौज करने लगा। बेटा जब तक कुछ समझ पाता पिता ने चाकू से उसकी मां पर ताबड़तोड़ चार वार कर उसे घायल कर दिया। तहां इलाज के दौरान उसकर मौत हो गई थी।