मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा बृहस्पतिवार को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शुरू हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल में पंजीकृत 42990 के मुकाबले 37405 परीक्षार्थी शामिल हुए। चेकिंग के दौरान परीक्षा शुरू होने के समय नेशनल इंटर कालेज नदवासराय में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। कक्ष निरीक्षक ने उसके खिलाफ घोसी कोतवाली में तहरीर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रुम से सभी परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिग द्वारा निगरानी की जा रही थी। परीक्षा के लिए 126 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहले दिन बृहस्पतिवार को हाईस्कूल प्रथम पाली में सुबह आठ से पूर्वाह्न 11.15 तक हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत परीक्षा कक्ष भेजा गया। हाईस्कूल में पंजीकृत 42990 के मुकाबले 37405 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 5585 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा शुरू होने के बाद नेशनल इंटर कालेज नदवासराय में कक्ष निरीक्षक ने जांच के दौरान एक मुन्ना भाई को दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा। केंद्र व्यवस्थापक ने उसके खिलाफ घोसी कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य, बीएसए तथा सहायक वित्त व लेखाधिकारी के नेतृत्व में गठित सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहा था। परीक्षा केंद्रों को 31 सेक्टरों में बांटा गया था। प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, चार जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों की मानीटरिंग करते दिखे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रुम से बेवकास्टिग के माध्यम से अधिकारी, कर्मचारी परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे। उधर, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 34663 परीक्षार्थी के मुकाबले 30964 परीक्षार्थी शामिल हुए। 3699 ने परीक्षा छोड़ी। शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद भी कई परीक्षा केंद्रों पर नकल माफिया सक्रिय रहे। मझवारा: संत देवराहा बाबा इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के पंजीकृत 347 के मुकाबले 325 और वैष्णो देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में 326 के मुकाबले 155 परीक्षार्थी शामिल हुए। अमिला : कस्बा स्थित शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कालेज पर हाईस्कूल प्रथम पाली में 406 अभ्यर्थियों के मुकाबले 344 और दूसरी पाली इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा में 429 के मुकाबले 363 परीक्षार्थी शामिल हुए रहे। उधर, जिलाधिकारी अरुण कुमार ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। जिलाधिकारी जीवन राम इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां कमरों में छात्रों के बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे लगने की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्र स्थित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वह परीक्षा केंद्र मुस्लिम इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने लगभग सभी कक्षों के साथ कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। प्रश्न-पत्रों के रखने के लिए बनाए गए डबल लॉकर व्यवस्था को भी देखा। बताया कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण संपन्न कराना है। व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिदायत दी। केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओ एवं परीक्षा प्रक्रिया से जिलाधिकारी संतुष्ट दिखे। निरीक्षण में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय गौतम, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी डॉ. धनपाल सिंह उपस्थित रहे।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान हिंदी का पेपर देकर नगर के सोनीधापा इंटर कालेज केंद्र स- फोटो : MAU

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान हिंदी का पेपर देने के बाद नगर के सोनीधापा इंटर कालेज क?- फोटो : MAU