{"_id":"5f3f96df8ebc3e3d007f4980","slug":"municipality-mau-reached-17th-position-in-the-cleanliness-rankings-mau-news-vns54247578","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता रैंकिंग में प्रदेश में नगर पालिका मऊ 17वीं पायदान पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता रैंकिंग में प्रदेश में नगर पालिका मऊ 17वीं पायदान पर पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ।स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 का परिणाम जारी हो चुका हैं।जिले की अधिकांश निकायों ने इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने पिछले साल के रेटिंग में सुधार किया हैं।जारी लिस्ट में नगर पालिका मऊ को देश में 140वीं, प्रदेश में 17 वां रैंक मिला हैं। क्यूसीआई द्वारा जारी की गई सूची से इस बात की जानकारी होने पर नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी खासे उत्साहित हैं। अब कर्मचारी नगर पालिका को टाप टेन की श्रेणी में लाने को जुट गए हैं।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्वच्छता सर्वे की रेटिंग जारी किया। इसमें नगर पालिका को देश भर में 140वां स्थान मिला है। जबकि वर्ष 2019 में देश में 125 तथा प्रदेश में 11वें, 2018 में 272 तथा वर्ष 2017 में जारी हुई सूची में मऊ नगर पालिका 370 पायदान पर था।
इस बार के रेटिंग में प्रदेश के शहरों में मऊ को 17 वां स्थान पर रहा। नगर पालिका के अधिकारियों की मानें तो यदि मलबा निस्तारण यंत्र यहां रहा होता तो नगर पालिका प्रदेश के शहरों की सूची टाप टेन की श्रेणी में जरूर आता।बताते चलें कि पहली बार स्वच्छता सर्वेक्षण 2016 में हुआ था। तब मऊ की स्थिति काफी बदतर थी।
विज्ञापन
2017 के सर्वे में 370 वां स्थान पाया था, 2018 की सूची में देशभर में 272 और प्रदेश में 14वां तथा मंडल में प्रथम स्थान पाया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय मिश्र ने बताया कि नगर पालिका मंडल में प्रथम स्थान पर हैं, जबकि प्रदेश में 17वें स्थान पर। बोले कि शहर की जनता का सहयोग मिला तो अगले वर्ष के सर्वे में मऊ पूरे देश की सूची में टाप टेन में शामिल होगा। नपा अध्यक्ष तैय्यब पालकी ने अपेक्षा किया कि शहरवासी और कर्मचारी अगले वर्ष के सर्वे के लिए अभी से तैयारी कर पूरा सहयोग प्रदान करेंगे।नगर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे नगर को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर विकसित किया जा सके।