फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Municipal thunder bulldozer

नगरपालिका का गरजा बुलडोजर

Tue, 06 Jul 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Municipal thunder bulldozer
मऊ। नगर में प्रशासन तथा नगरपालिका की तरफ से संयुक्त रूप से चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहने से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान के नेतृत्व में टीम ने नगर के भीटी में अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया।
विज्ञापन

नगर के भीटी चौराहे पर नगरपालिका का बुलडोजर न सिर्फ गरजा बल्कि लोगों के अतिक्रमण को तहस-नहस कर दिया। यही नहीं मकान बनवाकर सीढ़ी सड़क पर बनवाने लोगों की सीढ़ियां भी तोड़ दी गई। सड़क पर गिराई गई गिट्टी को भी बुलडोजर से उठवा लिया गया। प्रशासन की तरफ से सोमवार को भीटी चौराहे के लोगों को अपने से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद लोगों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया। मंगलवार को सुबह लगभग 10.30 बजे प्रशासनिक अधिकारी बुलडोजर के साथ भीटी पहुंचे और अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।इस अवसर पर सीओ सिटी धनंजय मिश्र, कोतवाल वीके श्रीवास्तव, नगर पालिका के कर्मचारी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed