फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Municipal Chairman Arshad Jamal holding a meeting.

Mau News: कर वसूली में सुस्ती पर पालिकाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Sat, 09 Aug 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Municipal Chairman Arshad Jamal holding a meeting.
बैठक करते नगर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल।  - फोटो : स्रोत-नपा
पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने पालिका के कर विभाग के अधिकारियों से साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों को जवाबदेह बनाने के साथ ही पालिका का अपना ई-आफिस साफ्टवेयर डेवलप आदि मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए अरशद जमाल ने कर अधीक्षक की सुस्त कार्य प्रणाली और कर वसूली में कमी पर सख्त नाराजगी जाहिर की। उन्होंने गरीब भवन स्वामियों के साथ रियायत बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि नियमानुसार नगरवासियों को जो भी छूट संभव हो उन्हें तत्काल दिया जाए।
विज्ञापन

कर अधीक्षक से अत्यंत पुराने भवनों और भवनों की जर्जर अवस्था को देखते हुए अतिरिक्त छूट दिया जाए। स्वकर प्रणाली के तहत होने वाले सर्वे के मुद्दे पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही नगर के सभी वार्डाें को दो भागों में बांट कर 18 टीमें बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक टीम दो पालिकाकर्मियों पर आधारित होगी, जो नगर के सभी वार्डाें में सर्वे कर स्वकर प्रणाली को जमीन पर उतारने के कार्य में अपने दायित्वों का निर्वाह करेंगी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि कर अधीक्षक संतोष कुमार को टीम गठित करने का निर्देश दिया।
प्रक्रिया को सरल बना कर कम समय में अधिक कार्य सुनिश्चित करें। पालिका के कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके चलते विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यह समस्या प्रदेश में नई नियुक्तियों के न होने के कारण उत्पन्न रही है।
कर विभाग को सुचारू तरीके से चलाने के लिए संज्ञान में आई कमियों को दूर करने के साथ ही कर विभाग में कम से कम 25 लोगों को ठेके पर रखने के लिए नियमानुसार प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बोर्ड द्वारा प्रस्ताव लाकर पालिका स्तर से ही आउट सोर्सिंग के माध्यम से विभाग को चुस्त दुरूस्त कर लिया जाएगा। बैठक में कर विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed